Wednesday, November 25, 2009

पहली बार गोद में

जी हां, आप क्‍या जानते हैं कि मुझे पहली बार गोद में किसने लिया ? चलो मैं बताती हूं। चूरू में मेरे मां-पापा के निवास के ठीक सामने अपने स्‍थाई निवास में श्रीमती संतोष रणवां रहती हैं। वे राजस्‍थान सरकार के शिक्षा विभाग में अध्‍यापिका हैं। मेरी मां की खास सहेली।

मेरे जन्‍म के समय वे ही मां के साथ थीं। और उन्‍होंने ही मुझे पहली दफा गोद में उठाया। गोद में उठते वक्‍त वे बहुत खुश थी और पापा से कह रही थीं कि कृष्‍णा की लड़की को पहली बार गोद में लेने की मेरी इच्‍छा पूर्ण हुई।

और सच में, जितने समय तक मां व्‍यवस्थित हुईं, संतोष मौसी ने बहुत ही अच्‍छे ढंग से मुझे रखा। बड़े ही आराम से।


No comments:

Post a Comment